बुलंदशहर, मार्च 29 -- जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में शनिवार की रात संगीत के नाम रही। साधो बैंड की प्रस्तुति ने रवीन्द्र नाटयशाला में ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर रात तक झूमते रहे। जैसे ही साधो बैंड के कलाकारों ने मंच संभाला, पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बैंड ने बॉलीवुड के क्लासिक गानों को अपने खास अंदाज में पेश कर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। दमादम मस्त कलंदर और अल्लाहू जैसे रूहानी कलामों पर दर्शक पूरी तरह संगीत के रंग में डूबे नजर आए। साधो बैंड की लोकप्रियता का आलम यह था कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही सभी सीटें भर गईं। देर रात तक लोग खड़े होकर संगीत का लुत्फ उठाते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैनात नजर आया। बैंड के लीड सिंगर ने बुलंदशहर के दर्शकों की ऊर्जा की जमकर तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.