बुलंदशहर, मई 19 -- नौतपा से पहले ही सूर्यदेव ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को जिले में भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई। दोपहर से लेकर देर शाम तक चलीं धूलभरी गर्म हवाओं (लू) के थपेड़ों ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसने इस सीजन के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 30 मई तक अलर्ट जारी करते हुए हीटवेव की आशंका जताई है। मंगलवार सुबह से ही आसमान साफ था, जिसके कारण सीधी और तीखी धूप ने लोगों को झुलसाया। दोपहर होते-होते हालात इतने खराब हो गए कि बेहद जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। भीषण गर्मी का सबसे बड़ा असर शहर की रफ्तार पर पड़ा। जिन...