बुलंदशहर, अगस्त 28 -- त्योहार के सीजन में रोडवेज की बसों के दावों की पोल खोलता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बुलंदशहर डिपो (बस अड्डे) का बताया जा रहा है, जिसमें एक यात्री आरोप लगा रहा है कि लगभग एक घंटे तक बस अड्डे पर एक भी रोडवेज बस नहीं पहुंची। इस दौरान पूरा बस स्टैंड खाली नजर आ रहा है और यात्री गाड़ियों के इंतजार में भटकते दिख रहे हैं। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खाली पड़े डिपो परिसर को दिखाते हुए रोडवेज प्रशासन की व्यवस्थाओं को बेहद खराब बताया गया है। वीडियो में कहना है कि त्योहार के समय में जब यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, तब बस अड्डे पर बसों का न होना लापरवाही को दर्शाता है। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें अपने गंतव्य तक जाने के लिए घंटों ...