बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर में कोतवाल समेत 4 पुलिसकर्मी पर तगड़ा ऐक्शन, आरोपियों पर 50-50 हजार इनाम
नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- UP News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर केस (Bulandshahr triple murder case) में तगड़ा ऐक्शन हुआ है। यहांखुर्जा में शनिवार रात हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में एसएसपी ने खुर्जा कोतवाल और चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी में शिथिलता बरतने और खुफिया तंत्र की विफलता भी सामने आई है। उधर, डीआईजी ने हत्याकांड में फरार आठ आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एक दिन पहले ही इन पर एसएसपी की ओर से 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। खुर्जा के एक जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान शनिवार रात भाजपा नेता के दो भाइयों और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.