हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 27 -- बुलदंशहर के खुर्जा में सुभाष रोड स्थित जिम में जन्मदिन की पार्टी में मुंह पर केक लगाने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए थे। एक आरोपी ने तमंचा बरामद कराने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। सीओ शोभित कुमार ने बताया 24 अप्रैल की रात खुर्जा में आरजेएस फिटनेस जिम में मनीष सैनी, आकाश सैनी और अमरदीप सैनी निवासी सुभाष रोड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।असलाह बरामदगी के दौरान फायरिंग पूछताछ में एक आरोपी मयंक ने बताया कि उसने एक अवैध असलाह फ्लाईओवर ...