नोएडा, मार्च 16 -- बुलंदशहर, दादरी, संवाददाता। जिला कारागार बुलंदशहर में दादरी निवासी बंदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जेल प्रशासन के जेल गार्डन में काम करने के दौरान अचानक बंदी की तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल में लाए जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिला कारागार में बंदियों की मौत का पिछले चार दिनों में यह दूसरा मामला है। गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी के चिटहैरा गांव निवासी 32 वर्षीय मैजुद्दीन का ककोड़ पुलिस ने तीन मार्च को सड़क हादसे के मामले में चालान किया था। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, तभी से मैजुद्दीन जिला कारागार में निरुद्ध था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे मैजुद्दीन अन्य बंदियों के साथ जेल गार्डन में काम कर रहा था। इसी दौरान मैजुद्दीन के सीने में दर्द उठा। जेलकर्मियों ने तत्काल उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया, जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.