बुलंदशहर एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी बदमाश मोनू ढेर, नाबालिग से रेप के बाद की थी हत्या
नई दिल्ली, अगस्त 9 -- Bulandsehar Encounter: यूपी के बुलंदशहर में रविवार तड़के पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू को मुठभेड़ में मार गिराया। मोनू पर एक युवती से रेप के बाद उसकी हत्या का आरोप था। मुठभेड़ के दौरान SWAT टीम के दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, मुठभेड़ गुलावठी क्षेत्र के गांव छपरावत के पास हुई। उधर, सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बदमाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, बदमाश मोनू ने एक अगस्त को एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। आरोप है कि इसके बाद उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद मोनू फरार हो गया था। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.