बुलंदशहर, जुलाई 19 -- बुलंदशहर। जहांगीराबाद के ग्राम जसर में अजब मामला सामने आया है। 15 साल पहले मारे गए थप्पड़ का बदला लेने के लिए पूर्व छात्र ने अपने शिक्षक को बाइक से टक्कर मार दी। हालांकि शिक्षक को चोट नहीं आई। आरोपी ने घटना देने के बाद शिक्षक को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित शिक्षक ने अमरगढ़ पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जहांगीराबाद निवासी पुष्पेंद्र शर्मा करीब 15 वर्ष पहले क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में अध्यापन का कार्य करते थे। इसी दौरान ग्राम जसर का एक युवक उनका छात्र था। पीड़ित के अनुसार, 18 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे वह अपनी पत्नी को ग्राम जसर स्थित प्राथमिक विद्यालय छोड़ने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: स्कूल में शिक्षक पर छात्र की पिटाई का आरोप पुष्पेंद्र की पत्नी उसी विद्यालय में शिक्षामित्र पद पर ...