बुलंदशहर : 14 गांवों की बिजली गुल, ग्रामीणों ने रात में बिजलीघर पर दिया धरना
बुलंदशहर, जून 27 -- बुलंदशहर। शुक्रवार की शाम करीब 7:00 बजे के बाद दौलतपुर कलां 33/11 केवी बिजलीघर की आपूर्ति अचानक ठप हो गई। बिजली गुल होते ही दौलतपुर कला, यूनिसपुर, नरसेना, बलरामपुर, घुंघरावली, मवई, मोहम्मदपुर बरवाला, फरीदा बांगर समेत 14 गांव अंधेरे में डूब गए। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों बिजली न आने से परेशान ग्रामीणों ने बिजलीघर के अधिकारियों को फोन लगाया। आरोप है कि अधिकारियों के फोन स्विच ऑफ रहे। जिससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। देर रात बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण एकत्र होकर दौलतपुर कलां बिजलीघर पहुंच गए। यहां ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि फॉल्ट की सूचना देने के लिए जब जेई और एसडीओ को फोन किया गया, उनके फोन बंद मिले। अधिकारी मौके से नदारद रहे। यह भी पढ़ें- रात भर बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.