बुलंदशहर, जनवरी 27 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हात्माबाद में ईमानदारी दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। किराने की दुकान पर सामान लेने गए युवक को जब दुकानदार ने गलती से 10 रुपये ज्यादा दे दिए, तो वह उन्हें वापस करने पहुंच गया। इसी बात पर दुकानदार और उसके परिजनों ने युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे लात-घूसो से बुरी तरह पीट दिया। घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। गांव हात्माबाद निवासी इरफान ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा शानू गांव के ही नसीर की परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। सामान के पैसे काटने के बाद नसीर ने गलती से शानू को 10 रुपये ज्यादा वापस कर दिए। शानू ने जब ईमानदारी दिखाते हुए वह 10 रुपये नसीर को वापस किए तो नसीर अचानक आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.