बुलंदशहर : हाईवे पर बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, महिला की मौत और 14 घायल
बुलंदशहर, जुलाई 28 -- बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 स्थित बिलसूरी फ्लाईओवर पर मंगलवार तड़के चार बजे उरई डिपो की रोडवेज बस ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। जिसमें बस में आगे बैठी महिला की मौत हो गई और 14 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उरई डिपो की रोडवेज बस सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। मंगलवार तड़के करीब चार बजे जैसे ही बस सिकंदराबाद क्षेत्र में बिलसुरी फ्लाईओवर पर पहुंची तो आगे चल रहे ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जिससे बस में चीख पुकार मच गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। हादसे में सुधा (50 वर्ष) पत्नी रवि निवासी फिरोजाबाद की मौत हो गई, जबकि 14 यात्री घायल हो गए। घायलों में अनुष्का, संगीता, रामशंकर,तुलसी, भोलेशंकर, सुनीता, सुरेश, संजीव, रमेश वर्मा, अवधेश, श्यामबाबू, लक्ष्मी,मीना औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.