बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- बुलंदशहर। पहासू थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली में तीन वर्षीय मासूम काव्या की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सौतेली मां पूनम को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बच्ची के पिता विनोद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव सुरजावली निवासी विनोद ने पहली पत्नी से विवाद होने पर छोड़ने के बाद दूसरी शादी पूनम से की थी। पहली पत्नी से हुए दो बच्चे काव्या (3) और विराट (6) उसके साथ रहते थे। आरोप है कि पूनम दोनों सौतेले बच्चों के साथ अक्सर मारपीट करती थी। रिश्तेदारों के अनुसार पूनम का व्यवहार बच्चों के प्रति शुरू से ही कठोर था और वह छोटी-छोटी बातों पर उन्हें पीटती थी। कई बार परिवार के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। बुधवार को पूनम...