बुलंदशहर : सैन्य सम्मान के साथ लांसनायक का अंतिम संस्कार, भारत माता के नारों से गूंज उठा पैतृक गांव
बुलंदशहर, मार्च 17 -- डिबाई/बुलंदशहर। सैन्य सम्मान के साथ लांसनायक तिलक सिंह का मंगलवार को कर्णवास गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान पूरे गांव में शोक के साथ-साथ देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। गांव के लोग बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। बताया गया कि लांसनायक तिलक सिंह की तैनाती जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ सेक्टर में थी। रविवार दोपहर ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिसके कारण उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी सेना के अधिकारियों ने उनके परिजनों को दी। इस दुखद समाचार से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को सेना के साथी तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर लेकर गांव खैरपुर पहुंचे। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरे गांव में भारत माता की जय, वंदे मातरम और जब तक सूरज चांद रहेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.