बुलंदशहर, फरवरी 27 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शुक्रवार को बुलंदशहर में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद जातिगत राजनीति करने वालों की दुकान बंद हो गई है। शांति दीप रिसोर्ट में भाजपा की क्षेत्रीय कार्यशाला को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के यूपी के दोनों डिप्टी सीएम को 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनाने के बयान पर कहा कि ये उनकी हताशा बोल रही है। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में जातिगत राजनीति करने वालों की दुकान बंद हो गई है। इसी हताशा में वो कह रहे हैं कि 100 विधायक लेके आएं और सीएम बन जाएं। एनसीआरटी मामले पर पंकज चौधरी ने कहा कि इसका संज्ञान लिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने भी इस पर संज्ञान लिया है, उचित निर्णय लिया जाएगा। आप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.