बुलंदशहर : ससुराल जा रहे युवक और उसके दोस्त को रास्ते में रोककर पीटा, हत्या की धमकी
बुलंदशहर, जून 23 -- कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक युवक और उसके दोस्त के साथ मारपीट करते हुए हत्या की धमकी दी गई। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव गुठावली टिकरी निवासी पीड़ित असलम ने तहरीर देकर बताया कि उनका धेवता फैजान निवासी सिकंदराबाद अपने दोस्त शहजाद निवासी गुठावली के साथ बाइक से अपनी ससुराल देवली जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में फैजान के साले अकरम ने अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर फैजान और उसके दोस्त शहजाद को रोक लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अकरम और उसके साथियों ने फैजान और शहजाद के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस घटना में फैजान को गंभीर चोट आई हैं। जाते-जाते हमलावरों ने फैजान को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर देहात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.