बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला, दहेज उत्पीड़न का आरोप
बुलंदशहर, जुलाई 16 -- अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बगठारी में 25 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अहमदगढ़ थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका की पहचान सुषमा 25 वर्ष पत्नी निखिल कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि सुषमा का पति और उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे और शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। उनका कहना है कि दहेज की मांग को लेकर सुषमा मानसिक रूप से परेशान रहती थी।बेटी की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विशंभर दयाल का कहना है कि मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.