बुलंदशहर, फरवरी 27 -- बुलंदशहर नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति से इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम खुलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला मानसरोवर सेकंड निवासी पीड़ित जितेन्द्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि हापुड़ निवासी मंजीत पुत्र रतन सिंह उसका पुराना परिचित था। मंजीत ने जितेन्द्र को झांसा दिया कि वह कचहरी रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम खोलना चाहता है और इसके लिए उसे पैसों की जरूरत है। पुराने संबंध होने के कारण जितेन्द्र उसकी मदद के लिए तैयार हो गया। पीड़ित के अनुसार, उसने 11 अप्रैल 2023 से लेकर 4 मई 2024 के बीच अलग-अलग तारीखों में कुल 6,95,900 रुपए मंजीत के बैंक खाते में ट्रांसफर किए। इसके अलावा 2,00,000 नकद भी दिए गए। कुल मिलाकर करीब 8,95...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.