बुलंदशहर, सितम्बर 2 -- जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बुलंदशहर पुलिस ने प्रदेश भर में अव्वल स्थान हासिल कर मिसाल कायम की है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआएस) पोर्टल पर अगस्त 2026 में दर्ज सभी 3,894 शिकायतों का समयबद्ध समाधान कर और शिकायतकर्ताओं से शत-प्रतिशत संतुष्ट फीडबैक प्राप्त करके जिले ने राज्य में पहली रैंक हासिल की है। ​एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि माह अगस्त में पोर्टल के जरिए विभिन्न श्रेणियों-सीएम हेल्पलाइन, सीएम संदर्भ, पीजी पोर्टल, ऑनलाइन संदर्भ तथा एसएसपी/डीएम संदर्भ की कुल 3,894 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। पुलिस टीमों ने प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच की और समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: समस्याओं के निस्तारण में कुशीनगर पुलिस11 वीं बार...