बुलंदशहर : शराब पार्टी में दोस्त की हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
बुलंदशहर, जून 23 -- जहांगीराबाद नगर में शराब पार्टी के दौरान दोस्त की गोली मारकर हत्या के मुख्य आरोपी शिवम सैनी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। विदित हो कि 21 जून की देर रात जहांगीराबाद में शराब पार्टी में मामूली कहासुनी होने पर शिवम सैनी ने मनीष सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान आरोपी शिवम सैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल जुगसाना खुर्द मार्ग स्थित जंगल में छिपाने की जानकारी दी। मंगलवार सुबह पुलिस टीम आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद करने जंगल पहुंची। यह भी पढ़ें- दोस्त की गोली मारकर हत्या, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, हंगामा इसी दौरान आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया और बरामद पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.