बुलंदशहर, जून 30 -- बुलंदशहर। सिकंदराबाद तहसील में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सिकंदराबाद के विधायक लक्ष्मीराज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक एसडीएम के पेशकार को फटकार लगाते हुए रिश्वत लेने के आरोपों पर कड़ी नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं। विधायक ने पेशकार को हड़काते हुए कहा कि रिश्वत के पैसे लौटाओ, वर्ना सस्पेंड हो जाओगे। सोमवार को ककोड़ क्षेत्र में जनसुनवाई के दौरान विधायक से कुछ पीड़ितों ने शिकायत की कि तहसील में काम कराने के नाम पर पेशकार ने उनसे 4,000 रुपये रिश्वत ली। शिकायत मिलने पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने वीडियो कॉल कर पेशकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि यदि रिश्वत की राशि वापस नहीं की गई तो वह निलंबन (सस्पेंशन) की कार्रवाई के लिए तैयार रहे।विधायक यह भी पढ़ें- विधायक ने जिलाधिकारी के साथ ...