बुलंदशहर : वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत
बुलंदशहर, अगस्त 2 -- बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सब्जी विक्रेता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के गांव आढ़ा निवासी 35 वर्षीय लाखन सिंह रविवार सुबह सिकंदराबाद सब्जी मंडी से सब्जियां लेकर रिक्शे से गांव लौट रहा था। नवीन हॉस्पिटल के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनके रिक्शे में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लाखन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। लाखन सिंह गांव में सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और चार छोटे बच्चे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.