बरेली, अगस्त 19 -- बुलंदशहर/डिबाई, हिटी। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद रानीवाला के पास सोमवार देर रात दर्दनाक हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। रात करीब 12:30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सगे भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए बुलंदशहर भेजा, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गांव करकोरा महाराजपुर निवासी 20 वर्षीय केशव पुत्र अनिल कुमार अपनी बहन 30 वर्षीय हिमांशी उर्फ तनु को उसकी ससुराल गौतमबुद्धनगर के आकलपुर म्याना से लेकर बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था। मेरठ-बदायूं मार्ग पर गांव नौरंगाबाद रानीवाला पुलिया के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से सगे भाई-बहन की मौत दुर्घटना...