बुलंदशहर, अप्रैल 2 -- बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में लापता किशोर का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 29 मार्च से लापता चल रहे 17 वर्षीय अनमोल पुत्र हरी राज निवासी ग्राम छोटा बांस थाना अहमदगढ़ के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह गांव छोटा बांस के पास जंगल स्थित कुएं से दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव की स्थिति देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है अनमोल की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.