बुलंदशहर : यातायात नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा
बुलंदशहर, मार्च 9 -- बुलंदशहर। जनपद की सड़कों को सुरक्षित बनाने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में गठित 12 क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के संवेदनशील मार्गों और ब्लैक स्पॉट पर व्यापक स्तर पर प्रवर्तन की कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीमों ने उन मुख्य मार्गों और चौराहों पर चेकिंग की, जहां अक्सर सड़क हादसे होते हैं। पुलिस ने विशेष रूप से गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के मिले वाहन स्वामियों के भी चालान काटे गए। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और व्यस्त मार्गों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को भी हटवाया, जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके। एसएसपी ने बताया कि य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.