बुलंदशहर, जुलाई 13 -- बुलंदशहर। गुलावठी अंडरपास के पास रविवार देर रात सिकंदराबाद पुलिस की वांछित बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने के बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सिकंदराबाद सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि रविवार रात पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हृदयपुर की ओर से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज कर दोनों कांवरा-हृदयपुर मार्ग की ओर भाग निकले। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। ...