बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित टैग ट्रॉपिकल एग्रोसिस्टम (इंडिया) कंपनी में सोमवार को मजदूरों ने मानदेय बढ़ाने व अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने कंपनी गेट पर जमकर नारेबाजी करते हुए ठेकेदारों पर शोषण के आरोप लगाए। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए कार्य पूरी तरह ठप हो गया। मजदूरों ने बताया कि लंबे समय से कम मानदेय पर उनसे काम कराया जा रहा है। जबकि मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होने से आक्रोश बढ़ता गया, जिसके चलते उन्हें धरना देने को मजबूर होना पड़ा। एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एएलसी पल्लवी अग्रवाल, एसडीएम दीपक कुमार पाल व सीओ भास्कर कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने श्रमिकों व कंपनी प्रबंधन से वार्ता कर उनकी समस्या...