बुलंदशहर, फरवरी 12 -- बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के रामविहार संतोष नगर में एक मनचले ने घर में घुसकर युवती और उसकी मां के साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पिछले कई महीनों से युवती पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। नगर कोतवाली में पीड़िता मां द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि उनकी 22 वर्षीय बेटी को साठा निवासी फरमान पुत्र अफजाल कई महीनों से परेशान कर रहा था। आरोपी लगातार युवती पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। युवती ने कई बार उसे मना किया और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया था, किंतु आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं। बीते दिन आरोपी फरमान जबरन उनके घर में घुस आया। वह युवती के बारे में पूछताछ करने लगा और विरोध करने पर मां-बेटी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस...