बुलंदशहर, मार्च 23 -- शिकारपुर मंडी समिति में तैनात इंस्पेक्टर पर अवैध वसूली और उत्पीड़न के आरोपों को लेकर व्यापारियों सोमवार को हड़ताल कर दी। हड़ताल के चलते मंडी में खरीद-फरोख्त पूरी तरह बंद रही, जिससे किसानों और पल्लेदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने शिकारपुर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा को शिकायती पत्र लिखकर दिया। व्यापारियों का आरोप है कि इंस्पेक्टर अंकित कुमार व ड्राइवर नवीन राठी द्वारा अवैध वसूली का अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है और नियमों के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे नाराज होकर मंडी के व्यापारियों ने कामकाज बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।हड़ताल के कारण मंडी में अपनी उपज लेकर पहुंचे किसानों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। किसानों को बिना बिक्री के ही वापस लौटना पड़ा, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसा...