बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- गुलावठी से डासना लौट रही बारातियों से भरी बस में ट्रक की टक्कर से दूल्हे के पिता समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद दुल्हन के घर माहौल गमगीन बना हुआ है। गुलावठी निवासी दुल्हन के पिता शेरू ने बताया कि रविवार रात करीब 12:00 बजे बारात बस द्वारा वापस डासना के लिए गई थी। जिसकी हापुड़ जिले में रास्ते में दुर्घटना हो गई। हादसे में दूल्हे के पिता की भी मौत हो गई है। बताया कि रात करीब दो बजे हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद सभी परेशान हो गए, आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। शादी की खुशियां मातम में बदलने के बाद परिवार में माहौल गमगीन है। घर के बाहर लोग इकट्ठा हैं। लोग फोन के माध्यम से घायलों की स्थिति का पता लग रहे हैं। बताया कि हादसे के बाद डासना में भी माहौल गमगीन बना हुआ है। शादी की ...