बुलंदशहर, अप्रैल 26 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में सुभाष रोड स्थित जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान शनिवार देर रात केक लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद खूनी वारदात हो गई। विवाद में बात इस कदर बढ़ी कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन में कई थानों की पुलिस के साथ पुलिस अधिकारी मौके पहुंचे। पुलिस की कई टीमें आरोपियों को तलाश में जुटी हैं। शनिवार रात करीब 12 बजे सुभाष रोड स्थित एक जिम में बर्थडे पार्टी चल रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने विवाद के चलते खुर्जा नगर पालिका के भाजपा से सभासद संजय सैनी के भाई 28 वर्षीय मनीष पुत्र प्रेम सैनी, चचेरे भाई 28 वर्षीय अमरदीप पुत्र स्वरूप सैनी और भतीजे 17 वर्षीय आकाश पुत्र राजीव को गोली मार दी। यह भी पढ़ें- मामूली कहासुनी ...