बुलंदशहर, मार्च 27 -- बुलंदशहर में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। करीब 11 बजे अचानक आसमान में बादल छा गए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते खेतों में गेहूं और सरसों की पकी फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। अचानक बदले मौसम से किसान परेशान नजर आए। वहीं, हल्की बारिश के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.