बुलंदशहर : फायरिंग के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार
बुलंदशहर, मई 16 -- बुलंदशहर। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव माधौगढ़ में रास्ते के विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में थाना खानपुर पुलिस की मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी है। पुलिस के अनुसार आरोपी शौकेन्द्र निवासी गांव माधौगढ़ को अवैध असलाह बरामदगी के लिए गुरावली मार्ग पर ले जाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा, एक कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.