बुलंदशहर : प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- बुलंदशहर। स्याना के कोतवाली रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान शुक्रवार देर रात 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक पर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्याना नगर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी मृतका के पति शहजाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पत्नी शबाना को प्रसव के लिए कोतवाली रोड स्थित धनवंतरी क्लीनिक में भर्ती कराया था। आरोप है कि प्रसव के दौरान चिकित्सकों ने उपचार में लापरवाही बरती, जिसके चलते उसकी पत्नी की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा करते हुए आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.