बुलंदशहर : पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौत
बुलंदशहर, अगस्त 3 -- बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-बदायूं स्टेट हाईवे पर गांव गंगाबास के पास रविवार देर रात सड़क हादसे में क्रेटा कार सवार डिबाई के दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों युवक उसमें फंस गए। पुलिस और बचाव दल ने गैस कटर की मदद से कार के दरवाजे काटकर दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार दोनों युवक डिबाई की ओर से बुलंदशहर की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवकों की शिनाख्त हिमांशु अग्रवाल पुत्र विनीत अग्रवाल 30 वर्ष मोहल्ला सराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.