बुलंदशहर : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम पर संकट, पुलिस लाइन मैदान में हेलीकॉप्टर उतारने की नहीं मिली अनुमति
बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 11 सितंबर को प्रस्तावित बुलंदशहर दौरे को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पुलिस लाइन मैदान में हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति देने से इनकार करने के बाद विवाद गहरा गया है। सपा सुप्रीमो ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोलते हुए प्रशासन पर जानबूझकर कार्यक्रम रद्द कराने की साजिश का आरोप लगाया। वहीं, स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में भी इस फैसले को लेकर भारी रोष है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सीधे तौर पर शासन और प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में हेलीपैड पर दूर-दूर तक कोई जलभराव नहीं है। शासन के गुप्त निर्देशों पर प्रशासन जबरन सीमेंट, गारा और पेवर ब्लॉक्स दिखाकर कार्यक्रम रद्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.