बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- बुलंदशहर। नुमाइश देखने जा रहे युवकों पर रास्ते में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के विशाल नगर भूड़ निवासी सुमित, पुष्पेंद्र, भूरा और चिन्टू 9 अप्रैल की रात करीब 9 बजे घर से नुमाइश देखने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में रेल की पटरी के पास रोहित, मोहित, सुमित, सचिन व 2-3 अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौच शुरू कर दी। पीड़ितों के विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और चेहरे पर चोटें आईं। इतना ही नहीं, आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ितों ने थाना नगर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.