बरेली, जून 5 -- बुलंदशहर/​शिकारपुर, हिटी बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली के ग्राम नवादा में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी के परिसर में शुक्रवार को वहां काम करने वाले बरेली निवासी 24 वर्षीय मजदूर का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव नवादा में इन दिनों पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां अन्य मजदूरों के साथ बरेली का युवक भी मजदूरी कर रहा था। मृतक की पहचान 24 वर्षीय नरवीर पुत्र सुखपाल निवासी ग्राम निवाडिया थाना फतेहगंज, बरेली के रूप में हुई है। ​बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह नरवीर भी खाना खाकर सोने चला गया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस ​सुबह वह नहीं उठा तो अन्य मजदूरों ने जगाने का प्रयास किया, लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। शि...