बुलंदशहर, जनवरी 23 -- बुलंदशहर। जिले में जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से करीब दो लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने जालसाजी करते हुए युवक को एयरपोर्ट का फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी शारदा पत्नी उदयवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक एनजीओ में काम करती है। करीब तीन-चार साल पहले उनकी मुलाकात सलेमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूठरी निवासी कुलदीप शर्मा पुत्र गौरी शंकर से हुई थी। कुलदीप ने महिला को झांसा दिया कि जेवर एयरपोर्ट में उसकी अच्छी जान-पहचान है और वह उसके बेटे सौरभ कुमार की वहां नौकरी लगवा सकता है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने ...