बुलंदशहर, मई 2 -- कोतवाली नगर कोतवाली क्षेत्र की देवीपुरा निवासी सोनिया बंसल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति सुनील कुमार रात करीब 8:30 बजे अपनी दुकान से पैदल लौट रहे थे। जब वह मुकुट मंदिर, सर्राफा बाजार क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही दो बाइकों में से एक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके जबड़े की हड्डी टूट गई। घटना के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बेकाबू बाइक ने व्यापारी को रौंदा, हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...