बुलंदशहर : ड्राइवर को नींद की झपकी आने पर अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, सो रहे 17 लोग बाल-बाल बचे, तीन
बुलंदशहर, जून 2 -- खुर्जा क्षेत्र में मंगलवार तड़के सुबह करीब चार बजे एक बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक रिहायशी मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और परिसर में खड़ी तीन कारें मलबे की चपेट में आ गईं। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त घर में सो रहे दो परिवारों के सभी 17 सदस्य सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब चार बजे की है। मकान के मालिक भागेंद्र सिंह ने बताया कि उस समय घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। मकान में दो भाइयों और उनके परिवारों को मिलाकर कुल 17 सदस्य रहते हैं, जिसमें एक परिवार के 12 और दूसरे परिवार के 5 लोग शामिल हैं। अचानक जोरदार धमाके के साथ पूरा घर हिल गया। जब लोग घबराकर बाहर भागे, तो देखा कि एक ट्रक उनके घर की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.