बुलंदशहर, अप्रैल 2 -- बुलंदशहर। चैत्र पूर्णिमा एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को दूर-दराज क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने छोटी काशी अनूपशहर गंगा स्नान किया। गुरुवार को भोर होते ही नगर के जेपी घाट, परशुराम घाट, त्रिवेणी घाट, शिव स्वरूप घाट व पुल के दोनों ओर बने अस्थाई घाट पर हर-हर गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान प्रारम्भ किया। स्नानोप्रांत श्रद्धालुओं ने गंगा घाट स्थित हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं गंगा तट पर पुरोहितों से हवन, यज्ञ, यज्ञोपवीत आदि संस्कार संपन्न कराया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण की कथा कराई। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र पूर्णिमा के दिन श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस विशेष महत्व के चलते नगर के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। प्रशासन ने भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.