बुलंदशहर, फरवरी 28 -- बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम चांदपुर में खरीदी गई कृषि भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्णानगर (डिप्टी गंज) निवासी अजीत सिंह पुत्र करतार सिंह ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 में ग्राम चांदपुर में श्याम सिंह पुत्र घनश्याम सिंह से बैनामे द्वारा भूमि खरीदी थी। उक्त भूमि का दाखिल खारिज भी हो चुका है और उस पर चारदीवारी कराई गई थी। इसके अतिरिक्त प्रार्थी ने 21 सितंबर 2024 को राकेश पुत्र लाल सिंह से अन्य भूमि का भी बैनामा कराया, जो पूर्व भूमि से सटी हुई है। आरोप है कि हाल ही में जब वह अपनी भूमि देखने पहुंचे तो एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व में कराई गई चारदीवारी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.