बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- बुलंदशहर। जिले में तीन दिनों से घने कोहरे की चादर छाई हुई है। सोमवार सुबह कोहरा इतना घना रहा कि दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के चलते वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि वाहन चालक एक-दूसरे के पीछे लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से सफर करते नजर आए। प्रमुख मार्गों पर सुबह के समय यातायात प्रभावित रहा, वहीं ठंड और गलन से लोग कांपते नजर आए। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 23 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक सुबह और शाम दोनों समय घने कोहरे का असर बना रहेगा। ऐसे में वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.