बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- बुलंदशहर। कोतवाली खुर्जा के सुभाष रोड स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में मुंह पर केक लगाने को लेकर हुए विवाद के चलते तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए थे। एक आरोपी ने निशानदेही पर तमंचा बरामद करने गई पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार कराया। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि 24 अप्रैल की रात थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत सुभाष रोड पर फायरिंग की घटना में मनीष सैनी, आकाश सैनी और अमरदीप सैनी निवासी सुभाष रोड की मौत हो गई थी। तहरीर के आधार पर दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। प्रकरण में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से पूछताछ की गई। जिसमें एक आरोपी मयंक निवासी ब्राइट पब्लिक स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.