बुलंदशहर, अप्रैल 23 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत काशीराम आवास योजना में पड़ोसियों द्वारा एक महिला और उसकी दो महीने की गर्भवती पुत्रवधू के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि दबंगों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि गर्भवती महिला के पेट में लात मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली देहात में पीड़िता सुधा ने तहरीर देकर बताया कि 21 अप्रैल को पड़ोस में रहने वाले दीपक शर्मा और उसकी पत्नी ने अचानक उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सुधा और उनकी पुत्रवधू पूजा के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी दीपक शर्मा ने उसकी पुत्रवधू पूजा, जो दो महीने की गर्भवती है, के पेट में जोर से लात मार दी। इस हमले के कारण पूजा की तबीयत बिगड़ गई है। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.