बुलंदशहर, दिसम्बर 20 -- खुर्जा के मोहल्ला मुरारी नगर स्थित बिजली घर चार के निकट गंदगी से परेशान लोगों ने नगर पालिका और ईओ खुर्जा के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। मोहल्ला मुरारी नगर बिजली घर चार के निकट गली नम्बर दो में कुछ लोग एकत्रित हुए। जहां पर लोगों ने बताया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। गंदगी से नालियां अटी रहती हैं। कई महीनों तक नालियों की सफाई नहीं होती है। इसी प्रकार गली में कूड़े के ढ़ेर लगे रहते हैं। इसको लेकर नगर पालिका में कई बार शिकायत कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। जिसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। मोहल्लेवासियों के अनुसार यदि उनकी समस्या का जल्दी समाधान नहीं हुआ, तो वह आलााधिकारियों को शिकायत करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर उषा देवी, सत्यवती, ओमवती, मिथलेश, तारा देव...