बुलंदशहर, जून 24 -- गंगा दशहरा पर्व पर बुधवार को अहार, अनूपशहर, कर्णवास, नरौरा, राजघाट और रामघाट गंगा तटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। प्रशासन ने सभी तटों पर सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजाम किए। दशहरा पर स्नान का विशेष फल यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर यमुना में आज लगेगी आस्था की डुबकीधार्मिक अनुष्ठान और दान का विशेष महत्व शास्त्रों में ज्येष्ठ मास के दशहरा पर स्नान का विशेष फल है। इसी मान्यता को मानते हुए बुधवार को गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने सुबह से ही नरौरा के नरवर, बांसी और गांधी गंगा घाट सहित राजघाट और रामघाट गंगा तीर्थों पर स्नान किया। सुबह से ही अलीगढ़, अतरौली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, सासनी, हाथरस, चंदौसी, संभल और बरेली आदि शहरों और ग्रामीण अंचल के हजारों श्रद्धालु रेल और सड़क मार्ग से ग...