बुलंदशहर : खेत की मेढ़ तोड़ने का विरोध करने पर विवाद, हत्या की धमकी
बुलंदशहर, मई 13 -- बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अडोली में खेत की मेढ़ पर लगे पिलर उखाड़ने को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर दबंगों ने किसान के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव अडोली निवासी सुरेश ने बताया कि अपने खेत की सुरक्षा और पहचान के लिए वहां पिलर लगवाए थे। आरोप है कि 18 अप्रैल को गांव के ही विमलेश, रविन्द्र, पुष्पेन्द्र और अंकुश ने मिलकर उनके खेत में लगे इन पिलरों को तोड़ दिया। जब किसान सुरेश को इस घटना का पता चला और उन्होंने मौके पर जाकर विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.