बुलंदशहर, दिसम्बर 30 -- बुलंदशहर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में 12 क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों (सीसी टीम) द्वारा व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दुर्घटना संभावित स्थलों और प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती के साथ कार्रवाई की। एसएसपी ने बताया कि संवेदनशील मार्गों पर टीमों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में सुरक्षित, सुचारु और अनुशा...