बुलंदशहर, मार्च 26 -- बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर तेज रफ्तार कार ने ई- रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसमें ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार सुबह बुलंदशहर रोड पर कटाखेड़ा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने पहले सिकंदराबाद की ओर से जा रही स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। जिससे स्कॉर्पियो घूम कर खाई में गिरी। फिर उसके पीछे चल रहे ई-रिक्शा में अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। जिससे ई- रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार भी रोड किनारे खाई में गिर गयी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सिकंदराबाद के मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी निवासी विशाल (28 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि विशाल ई रिक्शा चलाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.